हाथरस, जुलाई 14 -- - कांग्रेस द्वारा शहरी क्षेत्र में किया जा रहा संगठन के सृजन का कार्य हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन का कार्य किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके की देख-रेख में शहर के 35 वार्डों को पांच मंडलों में बांटा गया है। पहला डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब मंडल है, जिसमें वार्ड संख्या 1 से 7 रखे तक रखे गए हैं। दूसरा पंडित जवाहर लाल नेहरू, तीसरा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चौथा स्वर्गीय इंदिरा गांधी मंडल और पांचवां शहीद भगत सिंह मंडल बनाया गया है। इन मंडलों में अध्यक्ष चयन की प्रकिया को लेकर कांग्रेसी लगातार बैठक कर रहे हैं। पहले मंडल गठन की बैठक शहर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदप्रकाश कर्दम की अध्यक्षता में नवीपुर में आयोजित की गयी। जिसमें योगेश कुमार ओके ने कहा कि कांग्रेस से हर...