सीवान, फरवरी 21 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए अलग अलग मामले में 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष छोटन कुमार के दिशा निर्देश में गुप्त सूचना के आधार पर एसआई मेघनाथ चौधरी, एसआई संतोष कुमार, एसआई कुंदन तिवारी सहित पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के भलूआ शर्मा टोली में पुलिस ने छापेमारी कर श्यामलाल शर्मा के पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, पारसनाथ शर्मा के पुत्र दिनेश शर्मा, दिनेश शर्मा के पुत्र प्रिंस शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी। इस तीनों आरोपी की गिरफ्तारी पुरानी रंजिश के कारण हुई विवाद में अभियुक्त के कारण की गई है। वही पुलिस ने लकड़ी दरगाह से पुलिस ने नथुनी साह के पुत्र गणेश साह को गिरफ्तार कर लिया। इसी गिरफ्तारी अभियान में मथुरापुर से बोधि महतो के पुत्र कृष्णा महतो, गिरधरपुर से छोटेलाल महतो ...