समस्तीपुर, फरवरी 22 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सात वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी के घर इश्तहार चस्पाया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राहुल कुमार के निर्देश पर अवर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने पुलिस बल के साथ की। मथुरापुर पुलिस टीम कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केशोपट्टी गांव पहुंची, जहां आरोपी जय किशुन ठाकुर उर्फ रोहित के घर पर इश्तहार चस्पाया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी वर्ष 2019 में मथुरापुर थाना से शौच के दौरान फरार हो गया था और तब से एक आपराधिक मामले में वांछित है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के घर पर मौजूद नहीं रहने के कारण उसके झोपड़ीनुमा घर पर इश्तहार चस्पाया गया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...