बांका, फरवरी 23 -- कटोरिया (बांका), विशेष प्रतिनिधि। कटोरिया इन दिनों केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि वह अपने भविष्य के एक निर्णायक मोड़ का इंतजार कर रहा है। सीएम नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर चहल-पहल तेज है। सड़कों की मरम्मत, निर्माणाधीन कॉलेज परिसर की साफ-सफाई, मंच निर्माण की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय समन्वय, हर स्तर पर गतिविधियां दिख रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित आगमन ने पूरे क्षेत्र में उम्मीद की नई लहर जगा दी है। लेकिन इस हलचल के बीच असली चर्चा उस निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज को लेकर है, जिसकी प्रतीक्षा पिछले 7 वर्षों से अधिक समय से की जा रही थी। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान इसका लोकार्पण कर सकते हैं। यह क्षण केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं ह...