बहराइच, दिसम्बर 18 -- मिहींपुरवा (बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजौली में एक सात साल की बालिका को तेंदुए ने मार डाला। तेंदुआ घर के सामने खेल रही बच्ची को खींच ले गया। खेत में शव मिला है। घर में कोहराम मचा है। सुजौली का मजरा अयोध्यापुरवा है। यहां आमलीन पुत्री मुनव्वर (7) घर में खेल रही थी। शाम करीब 6.30 बजे घर के बाहर खेल रही थी। अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे अपने ज़बड़े मे दबाकर खेत मे उठा ले गया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन व आस पास के लोग हाका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ बच्ची को वहीं खेत मे छोड़कर भाग गया। बच्ची के गले पर गहरे जख्म हो गये थे। मौके से परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली इलाज हेतु ले जाया गये, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बताया। परिजनों मे कोहराम मच गया। मौके पर ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता ने...