अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- टांडा। रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इस महीने में मुस्लिम युवा, बूढ़े, पुरुष और महिलाएं रोजा रख रहे हैं। वहीं छोटे बच्चे भी पीछे नहीं हैं। टांडा के निवासी सरफराज अहमद अंसारी की सात वर्षीय बेटी जारा फातिमा ने जीवन में पहली बार रोजा रखकर अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया। इसी सिलसिले में रविवार को घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। परिवार के लोगों ने जारा फातिमा को दुआएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...