कौशाम्बी, मार्च 18 -- पिपरी थाना क्षेत्र के फरीदपुर औधन गांव निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र महिपत सिंह ने बताया कि दूसरी होली के दिन 15 मार्च की रात वह कहीं बाहर गया था। घर पर पत्नी और दो बच्चे थे। आरोप है कि इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर में घुसकर पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट की। बाइक, बिजली के उपकरण, साइकिल समेत अन्य गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। पत्नी-बच्चों ने एक कमरे में कैद होकर खुद की जान बचाई। यूपी-112 के पहुंचने पर आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में पिपरी एसओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि आरोपी संदीप सिंह, राहुल सिंह, विवेक सिंह, नागेंद्र सिंह, रोहित सिंह, मोहित सिंह व सुनील सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी की तलाश कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.