हाजीपुर, जनवरी 7 -- जंदाहा । संवाद सूत्र महिसौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सैदपुर धनघट्टा गांव स्थित एक बथान से 7 लीटर देसी शराब बरामद की है। जबकि पुलिस छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी भाग निकला। इस मामले में महिसौर थाना के पीटीसी मनोज कुमार ने महिसौर निवासी चंद्रदीप साहनी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चंद्रदीप साहनी सैदपुर धनघटा चौड़ स्थित अपने बथान में देसी शराब का खरीद बिक्री करता है। पुलिस जब छापेमारी को पहुंची तो पुलिस को देखते ही चंद्रदीप साहनी भाग निकला। जिसकी पहचान स्थानीय चौकीदार के माध्यम से की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक नई गैलन में रखा 5 लीटर एवं दो बोतल में रखा करीब 2 लीटर सहित कुल 7 लीटर देसी शराब बरामद किया। बताया ...