अररिया, फरवरी 13 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सोनामणि गोदाम पुलिस ने सात लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान चैता मुसहरी टोला के निकट एक व्यक्ति को हाथ में गेलन लेकर नेपाल की ओर से आते था। पुलिस गाड़ी पर नजर पड़ते ही वह व्यक्ति भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर तलाशी लेने पर गेलन से सात लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर गुलाब सदा पिता हरिचन्द्र सदा रजौला का रहने वाला बताया जाता है। थानेदार ने बताया कि केस दर्ज कर शराब तस्कर गुलाब सदा को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...