चतरा, सितम्बर 19 -- चतरा संवाददाता। चतरा पुलिस को साइबर कांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सात लाख रुपये की ठगी करने वाला एक साइबर अपराधी मुन्ना मंडल को देवघर से गिरफ्तार किया है। यह मामला प्रतापपुर थाना के साइबर कांड में 7 लाख एक हजार की ठगी से संबंधित है। प्रतापपुर प्रखंड के टंडवा गोव निवासी अशोक कुमार प्रजापति ने 9 जुलाई 2025 को प्रतापपुर थाना में 7 लाख एक हजार रूपये की ठगी करने का मामला दर्ज कराया था। इस प्रकरण में एक एसआईटी टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में देवघर से एक साइबर अपराधी मुन्ना मंडल को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक स्कॉर्पियो वाहन, 13 एटीएम कार्ड तथा 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि चतरा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.