बांदा, जनवरी 5 -- बांदा, संवाददाता। हादसे में घायल हुए युवक पर इलाज के लिए सात लाख रूपए खर्च किए गए। इसके बाबजूद उसकी जान नही बची। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छतरपुर जिला के चंदवारा गांव निवासी 30वर्षीय साबिर शेख पुत्र करीम शेख 22 दिसंबर को अपने साले 18वर्षीय आजिम के साथ बांदा से बाइक में बैठकर अपनी ससुराल चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव जा रहा था। तभी घूरा मोड़ के पास के पास सामने से आ रही कार ने उन्हे टक्कर मार कर घायल कर दिया था। जिसमें आजिम का पैर टूट गया था। साबिर को गंभीर चेाटे आई थी। उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर यहां आ गए। मृतक के बड़े भाई रज्जाक ने बताया कि मजदूरी करता था। तीन भाईयो में छोटा थ...