लखनऊ, दिसम्बर 16 -- निगोहां। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स की टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 50 किलो गांजा, कार व दो मोबाइल फोन बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी का साथी भागने में सफल रहा। पुलिस के मुताबिक, निगोहां-नगराम मार्ग पर मीरकनगर मार्ग पर चेकिंग के दौरान गांजा तस्कर को पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान रायबरेली के जगतपुर क्षेत्र के जिगना पूरे देव गांव निवासी अनिकेत मौर्या उर्फ अतुल के रूप में हुई है। एसओ अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत सात लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी ने बताया कि रायबरेली के हरदूसरांय निवासी अनोखेलाल जायसवाल ने उसे यह गांजा दिया था। इसे पीजीआई इलाके में बेचने जा रहा था। उसका साथी अनोखेलाल फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...