गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर थानाक्षेत्र में उधार लिए सात लाख रुपये हड़पने और हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर रकम लौटाने की बात कही। पासबुक की एंट्री कराने पर फर्जीवाड़े का पता चला। पुलिस ने दंपती और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रताप विहार के राहुल विहार निवासी प्रेमपाल शर्मा के अनुसार पिछले साल विजयनगर सेक्टर-नौ के माधोपुरा निवासी उसके परिचित राजेंद्र, उसका बेटा सुमित शर्मा और परिवार की एक महिला उनके घर आए थे। तीनों ने किसी काम के लिए सात लाख रुपये उधार मांगे और दो महीने में रकम लौटाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सात लाख रुपये उन्हें दे दिए। मार्च में रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने एक माह का और समय मांगा। आठ मई 2025 को आरोपी उसके पास आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.