रांची, जुलाई 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सात राजनीतिक दलों से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने शपथ पत्र मांगा है। देवघर के भारत विकास मोर्चा, पलामू के भारतीय जनमुक्ति पार्टी व मानव मुक्ति मोर्चा, गढ़वा के नवजवान संघर्ष मोर्चा और रांची के जनसाधारण पार्टी, झारखंड विकास दल व राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी ने पिछले छह साल से लोकसभा-विधानसभा के आम चुनाव-उप चुनाव में भाग नहीं लिया है। इनमें से कई का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इन दलों को राजनीतिक दलों की सूची से हटाने के क्रम में पार्टी के अध्यक्ष-महासचिव को शपथ पत्र सहित लिखित पक्ष मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में रखना है। इसके लिए 15 से 22 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से इन राजनीतिक दलों के प्राधिकृत प्रतिनिधियों से इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.