नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- दुनिया के सबसे बड़े माने जाने वाले म्यूजियम में सात मिनट के अंदर ही इतनी बड़ी चोरी हो गई कि उसे बंद ही करना पड़ गया। रविवार सुबह फ्रांस के पैरिस स्थित लूवर म्यूजियम में बड़ी चोरी हो गई। इसके बाद म्यूजियम को बंद कर दिया गया। इसे दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला म्यूजियम माना जाता है और इसमें काफी पुराना खजाना भी रखा गया है।कैसे हुई चोरी? बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह-सुबह ही तीन नकाबपश म्यूजियम में घुस गए। पहले ये खिड़की तोड़कर अपोलो गैलरी में घुसे। इसी में फ्रांसीसी क्राउन और अन्य कीमती जूलरी रखी थी। चोरों ने म्यूजियम के पास ट्रक पर लगे फोर्कलिफ्ट का इस्तेमाल किया। बिना किसी घबराहट या हिंसा के उन्होंने गहने चुराए और फिर मोटरसाइकल से फरार हो गए। फ्रांस के गृह मंत्री के मुताबिक सात मिनट के अंदर ही चोरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.