लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। उप्र. में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं और 1962 मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा की ओर से गणतंत्र दिवस पर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज की ओर से एंबुलेंस कर्मचारियों, एमएमयू, कॉल सेंटर कर्मचारियों, डॉक्‍टर्स को उत्‍कृष्‍ट सेवाओं के लिए मेडल, सर्टिफिकेट व चेक दिए गए। संस्था के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कहा कि हमें हर एक कॉल को रिस्‍पांस देना है। जिम्मेदारी के साथ हर मरीज को सेवा उपलब्‍ध करानी है, जिससे इमरजेंसी में अधिक से अधिक मरीजों की जान बचाई जा सके। रेड्डी ने कहा कि सभी के अच्छे काम की बदौलत हम यूपी में 6.55 मिनट का रिस्‍पांस टाइम के साथ एंबुलेंस सेवा दे पा रहे हैं, जो कि देश में सबसे कम है। मीरजापुर के ईएमटी संतोष भारतीय और पायलट देवांश को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानि...