गंगापार, जनवरी 3 -- लोक निर्माण खंड तीन द्वारा विगत जून माह से जसरा के परसरा गांव के पास एक पुलिया का निर्माण कार्य जून माह से शुरू हुआ लेकिन लगभग सात माह बीत जाने के बाद कार्यदाई संस्था की लापरवाही के चलते अधूरा ही रह गया। पुलिया के पास से गुजरी जल निगम की पाइप भी महीनों से टूट गई है। जहां उक्त निर्माणाधीन पुलिया के चलते बड़े वाहनों का आना जाना गांव में पूरी तरह से बाधित है वहीं जल निगम की पाइप लाइन टूटने के चलते समूचे गांव में पीने के पानी के लिए परेशानी बनी हुई है। जसरा चिल्ला गोहानी प्रधानमंत्री सड़क योजना से परसरा गांव के लिए लोक निर्माण खंड तीन द्वारा विगत वर्षों में गांव तक एक सड़क का निर्माण किया गया था। उक्त सड़क पर ही गांव के नजदीक स्थित नाले के ऊपर पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस पर विभाग द्वारा नई पुलिया का निर्माण विभ...