सीवान, जनवरी 20 -- सीवान। जिले में वीबीजीरामजी के तहत कार्यरत पंचायत तकनीकी सहायक कर्मियों का सात माह से मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में पंचायत तकनीकी सहायकों ने डीडीसी को आवेदन देकर मानदेय भुगतान सुचारू कराने की मांग की है। कर्मियों ने बताया कि पहले मानदेय का भुगतान मनरेगा के पोर्टल एफटीओ से होता था। बाद में विभागीय निर्देश के अनुसार भुगतान एचआरएमएस के माध्यम से करना है। जिसकी प्रक्रिया एक साल से चल रही है। इससे जुलाई 2025 से भुगतान नहीं हो पा रहा है जिस कारण कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आवेदन देने वालों में विमलेंदु कुमार सिंह, अनिल कुमार प्रसाद, योगेंद्र कुमार सिंह, किशोर कुमार गिरी, सुमित कुमार, उज्जवल कुमार द्विवेदी, राम एकबार राम, अब्दुल मनान अंसारी, राम...