महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर बकाया भुगतान जल्द जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा त्योहार में अगर मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने बताया कि अगस्त माह से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई व दैनिक खर्चों का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा कार्यों के अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2025-26 में फर्म पंजीकरण, एमआईएस फीडिंग व पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.