चम्पावत, अक्टूबर 7 -- टनकपुर। पूर्णागिरि टैक्सी स्टैंड में लगा सोलर हैंडपंप शोपीस बन गया है। यह हैंडपंप बीते सात माह से खराब चल रहा है। ग्रामीणों ने हैंडपंप ठीक करने की मांग की है। जल संस्थान ने पूर्णागिरि टैक्सी स्टैंड के पास कुछ वर्ष पूर्व हैंड पंप लगाया था। इस वर्ष पूर्णागिरि मेले से पूर्व फरवरी में डीएम के निर्देश पर हैंडपंप को सौर ऊर्जा से संचालित किया गया। प्रधान पंकज तिवारी ने हैंड पंप को जल्द ठीक करने की मांग की है। इधर जल संस्थान के एई बहादुर सिंह कुवार्बी का कहना है कि हैंड पंप की तलहटी में कचरा आ गया है। कहा कि मशीन उपलब्ध होते ही हैंडपंप ठीक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...