बस्ती, फरवरी 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को सात माह से कंपोनेंट सेपरेटर मशीन का इंतजार है। एसआईसी जिला अस्पताल से महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने कंपोनेंट सेपरेटर लगाने के लिए प्रस्ताव मांगा था। सेपरेटर मशीन नहीं होने से मरीज को मजबूरी में होल ब्लड चढ़ाना पड़ता है। होल ब्लड कुछ मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक मंडल का सबसे पुराना ब्लड बैंक है। इसके बाद भी ब्लड बैंक में अत्याधुनिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके विपरीत ओपेक अस्पताल कैली के ब्लड बैंक में तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। पुराना ब्लड बैंक होने के कारण सर्वाधिक मरीजों का दबाव जिला अस्पताल पर ही रहता है। मजबूरी में लोग कैली जाते हैं। जिला महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती को ब्लड की जरूरत होने पर सबसे पहले जिला...