सहरसा, जनवरी 5 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। आयुष कुमार हत्याकांड को घटित हुए सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। इसी को लेकर सदर थाना की कथित निष्क्रियता के विरोध में सिहौल चौक पर पीड़ित परिवार का आमरण अनशन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। न्याय की मांग को लेकर अनशन पर पीड़ित मां नीतू सिंह एवं उनके पति संजय सिंह हैं। उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डिटेल्स अब तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं। इसी कारण शुक्रवार से फिर अनशन शुरू किया गया है। पूर्व में पदाधिकारियों ने आश्वासन देकर अनशन तुड़वाया था, लेकिन आज तक उनके इकलौते पुत्र आयुष कुमार की हत्या के मामले में न्याय नहीं मिला। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे न्याय की आस में लगातार दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.