गंगापार, दिसम्बर 12 -- चंपतपुर के राजू प्रजापति और मेजा थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी श्याम लाल प्रजापति की पुत्री ममता प्रजापति की शादी इसी वर्ष 23 मई को बड़ी धूमधाम से हुई थी। कौन जानता था कि मात्र सात माह के छोटे दाम्पत्य जीवन में ही ममता का मोह जीवन से भंग हो जाएगा और वह आत्मघाती कदम उठा लेगी। ममता के माता-पिता कामकाज के सिलसिले में पंजाब रहते हैं। बेटी की मौत की सूचना पाकर श्यामलाल परिवार समेत घर के लिए रवाना हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...