धनबाद, फरवरी 22 -- धनबाद। जैक ने मॉडल विद्यालयों में नामांकन प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि सात मार्च तक बढ़ा दी है। 9 मार्च तक डीईओ की ओर से आवेदन पत्र को ऑनलाइन अनुमोदित किया जाएगा। सफल छात्रों का धनबाद के दो समेत राज्य के 82 मॉडल विद्यालयों में नामांकन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...