गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- गाजियाबाद। प्रदेश का पहला सायंकालीन (नाइट) हेरिटेज रन का आयोजन सात मार्च को गाजियाबाद में किया जाएगा इसकी जानकारी गुरुवार को सीडीओ ने विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने और सशक्त करने के साथ-साथ जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को जन-जन तक पहुंचाने का एक अनूठा प्रयास है। जनपद में हाफ मैराथन (गाजियाबाद हेरिटेज रन 2026 -रन दी लिगेसी फील दी हैरिटेज) का सात मार्च को आयोजन किया जाएगा। इसमें चार प्रकार की विधा हाफ मैराथन 21.1, 10 और पांच किलोमीटर दौड़ के अलावा तीन किलोमीटर वॉकथान का आयोजन होगा। पांच और तीन किलोमीटर की दौड़ सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज रूट पर आयोजित की जाएगी, जिससे प्रतिभागी शहर की ऐतिहासिक विरासत और...