जौनपुर, अक्टूबर 12 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने दो गांवों से सात महिलाओं को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। शनिवार को मुकदमा दर्ज कर महिलाओं का चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बादशाही मनेछा गांव से पारिवारिक विवाद में प्रमिला पत्नी लालचन्द्र बिंद और इसकी पुत्री मनषा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नगर के जोगियाना वार्ड से जमीनी विवाद में तब्बो पत्नी स्व.अरशद, सीबा पत्नी सद्दाम, शबनम बानो पत्नी इश्तेयाक, गजाला पत्नी गब्बर और इसकी पुत्री आलिया को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.