विकासनगर, दिसम्बर 14 -- साहिया, संवाददाता। चालदा महासू महाराज आगामी सात मई को खत सेली के कचटा गांव में विराजमान होंगे। इस संबंध में रविवार को दोहा गांव मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। इसमें इस पवित्र प्रवास यात्रा की संपूर्ण योजना और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। तय हुआ कि चालदा महाराज की यात्रा पूर्ण श्रद्धा और परंपरा के अनुसार संपन्न हो, इसके लिए मोटर मार्गों, आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी पूर्व तैयारियां की जाएंगी। यात्रा के दौरान महाराज के डोरिया 20 अप्रैल को कचटा पहुंचेंगे। उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल को खत कोरू से शिष्टमंडल दोहा गांव पहुंचेगा। यह परंपरागत धार्मिक विधियों के अनुसार यात्रा का संचालन करेगा। बैठक में खत सेली के सदर स्याणा राजेंद्र सिंह तोमर, पूर्व प्रमुख मठोर सिंह, अतर सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.