मुजफ्फर नगर, मई 19 -- थाना सिविल लाइन पुलिस ने पटाखा फोडने वाले पांच बुलेट बाइक को सीज किया है। जबकि दो बुलेट का चालान किया गया है। सभी बुलेट बाइकों पर 71 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। शहर की सडकों पर बुलेट बाइक तेज रफ्तार से दौडती है। साथ उनके साइलेंसर से पटाखे की आवाज से लोग दहशत में आ जाते है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बुलेट बाइकों को पकडने के लिए अभियान चलाया था। सोमवार को विभिन्न स्थानों पर की गयी चैकिंग के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने सात बुलेट बाइक पकडी है। जिनमे पांच को सीज कर दिया गया है। सभी पर 71 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...