अलीगढ़, जुलाई 23 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के बस स्टेशन के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाने हैं। इसके लिए अलीगढ़ परिवहन निगम ने कवायद शुरु कर दी है। बस स्टेशनों के नाम जनप्रतिनिधियों को भेजे गए हैं। रोडवेज बस स्टेशनों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से जाने जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीएम ने प्रदेश में सभी बस डिपो को आदेशित किया है। दो सप्ताह के अंदर नाम चयन कर फाइल शासन को भेजना अनिवार्य है। इस क्रम में अलीगढ़ आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा ने सात बस स्टेशनों के नाम जनप्रतिनिधियों को भेजे हैं। इनमें मसूदाबाद, बुद्ध विहार, गांधी पार्क, गभाना, अतरोली, खैर, अकराबाद के नाम भेजे गए हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा आमजन की राय लेकर इन स्टेशन के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के नाम दिए जाएंगे। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.