शाहजहांपुर, फरवरी 8 -- यूपी के शाहजहांपुर में शादी के मंडप में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सात फेरों से पहले दूल्हा बदल गया। मंडप के नीचे दूल्हे को बुलाया गया। दूल्हे को जब पटे पर बैठने के लिए कहा गया तो वह गिर गया। दूल्हे के चेहरे पर दुल्हन की जब नजर पड़ी तो बवाल हो गया। दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए विवाह से इनकार कर दिया। पूरी रात दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। अंततः बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई, जबकि दहेज का सामान लड़की पक्ष के यहां ही रखा रह गया। जानकारी के अनुसार बंडा क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह पड़ोसी गांव अल्हादादपुर के युवक से तय हुआ था। शनिवार को बारात बैंड-बाजे के साथ तय समय पर युवती के घर पहुंची। द्वाराचार और अन्य रस्में शांतिपूर्वक पूरी हुईं। कुछ बाराती भोजन कर व...