फर्रुखाबाद, नवम्बर 22 -- यूपी के फर्रुखाबाद में कलेवा के समय बात बिगड़ गई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे से जमीन पर बैठने को कहा। इस पर दूल्हे ने जमीन पर बैठने से मना कर दिया। दूल्हे के मना करे को लेकर दुल्हन पक्ष को दूल्हे के कुछ शारीरिक कमी होने की आशंका लगी। दुल्हन पक्ष के बार-बार कहने के बाद भी दूल्हा जमीन पर नहीं बैठा तो दुल्हन का पारा चढ़ गया। दुल्हन ने बात बढ़ने पर विदाई से मना कर दिया गया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी। अंत में बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। एटा जिले के राजा रामपुर क्षेत्र के एक गांव से यहां नवाबगंज कस्बे में शुक्रवार शाम बारात आई थी। रात में शादी की रस्में पूरी हुईं। सुबह कलेवा के समय एक रस्म कराने के लिए घर की महिलाएं दूल्हे से जमीन पर बैठने को कहा तो उसने मना कर दिया। बार-बार उससे बैठने के लिए कहा गया लेकिन ...