मिर्जापुर, अगस्त 28 -- ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज वनरेंज के अहुगी कलां गांव के नौडिहवा बस्ती में गुरुवार सुबह छह बजे के करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अदवा जलाशय में छोड़ दिया। अहुगी कलां गांव के नौडिहवा बस्ती निवासी साकर देव के घर के बाहर बंधी बकरियों के लगातार मिमियाने की आवाज सुनकर उनकी बहू निर्मला ने घर से बाहर निकलकर देखा तो सात फीट लंबा मगरमच्छ दरवाजे के बाहर चहलकदमी कर रहा था। मगरमच्छ को घर के बाहर देख महिला के शोरगुल पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े, लेकिन तबतक मगरमच्छ पास स्थित धान के खेत में भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर आठ बजे के करीब पहुंचे वनकर्मी ओमप्रकाश तिवारी, रामध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.