गौरीगंज, जनवरी 3 -- अमेठी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर गांव में एक किसान के खेत की जमीन सात से 15 फिट तक धंस गई। जिसे बड़ा गड्ढा बन गया और ऊपर धरातल तक पानी भर गया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं प्रशासन ने राजस्व टीम भेजकर मामले की जांच कराई। शनिवार की सुबह गोपालपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों की तरफ रखवाली करने गए कुछ किसानों ने गांव की बिट्टन देवी के खेत में लगभग 10 फिट चौड़ाई में जमीन धंसी देखा। उस गड्ढे में पानी भर गया था। खेत में मटर बोई गई थी। इसकी जानकारी जब गांव में हुई तब इसे देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी होते ही तहसीलदार नेहा राजवंशी ने राजस्व निरीक्षक को भेज कर निरीक्षण करवाया। तहसीलदार ने बताया कि गोपालपुर गांव में बिट्टन देवी के खेत में मटर सरसों बोई गई थी...