बरेली, फरवरी 5 -- बरेली मंडल में पुराने मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम इंटेली स्मार्ट कंपनी को दिया गया था। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के कनेक्शन को पोस्टपेड से प्रीपेड में कंवर्ट कर दिया गया। प्रीपेड मीटर होने के बाद भी जिले के 63190 उपभोक्ताओं ने रिचार्ज नहीं कराया। इसके कारण उनका बिल माइनस में चला गया है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि बरेली प्रथम जोन के 63190 उपभोक्ताओं पर 16 करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह सभी 19 जिलों में बकायेदार हैं। इन सभी उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। सभी के मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड कराकर रिचार्ज की जानकारी दी जा रही है। सभी को प्रीपेड कनेक्शन के लाभ भी बताए जा रहे हैं। सात फरवरी तक रिचार्ज कराकर नि...