मधुबनी, फरवरी 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। प्रदेश में राजद के होने वाले विभिन्न आयोजन में जिले के कार्यकत्र्ताओं की सशक्त भागीदारी होगी। अधिकाधिक संख्या में जिले से कार्यकर्ता इसमें शिरकत करेंगे। इस सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी की हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने यह बात कही। बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के आगामी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि आगामी सात फरवरी को पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का अभिनंदन किया जाएगा। जिला राजद की ओर से सभी प्रखंड और जिला स्...