कटिहार, फरवरी 11 -- आजमनगर। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से सात पियक्कड़ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार खरसोता पंचायत क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर शराब पीकर वह हंगामा करने पर ग्रामीणों द्वारा आजमनगर पुलिस को शिकायत करने के बाद पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है। सभी नशेड़ी आजमनगर थाने लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में मेडिकल जांच कराया जाने के बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सभी पियक्कड़ न्यायिक हिरासत कटिहार भेजे गए। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र ने कहा कि सभी पियक्कड़ जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.