सिमडेगा, सितम्बर 24 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा बानो मुख्य पथ में बरवाडीह मोड के समीप स्थित देवीगुड़ी मंदिर काफी प्राचीन है। जहां माता सात पिंडी के रूप में बिराजमान है। जानकारी के अनुसार यहां में लगभग 75 वर्ष पूर्व से ही पूजा होती आ रही है। देवीगुड़ी में पुजारी स्वर्गीय कुलेश्वर पंडा और उनकी धर्मपत्नी बिनोमणी देवी के द्वारा पूजन प्रारंभ किया गया। बिनोमणि देवी ने बताया कि लगभग लगभग 75 वर्ष पूर्व यह स्थल जंगल से घिरा हुआ था और जहां माता का पिंडी अवस्थित था। जिसे साफ सफाई किया गया और पूजा अर्चना की शरुआत की गई। उन्होंने बताया कि कोलेबिरा के गणमान्य व्यक्ति उस जगह को मंदिर के लिए दान में दिया और उसे मंदिर का रूप दिया गया। अभी स्वर्गीय कुलेश्वर पंडा के पुत्र संतोष पंडा देवीगुड़ी में माता की सेवा कर रहे है। वर्ष 2021 ई में दुर्गा मंदिर का ...