प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज। माघ मेले के लिए इस बार पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड चार कुम्भ मेला की ओर से नौ पांटून पुल बनाए गए थे। विभाग ने पंद्रह फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान पर्व के बाद नौ में से सात पांटून पुल को ध्वस्त करने का निर्णय लिया है। इसमें भरद्वाज, नागवासुकि, ओल्ड जीटी, गंगोली-शिवाला, काली व त्रिवेणी पांटून पुल शामिल हैं। महावीर पांटून पुल को सबसे आखिरी में ध्वस्त किया जाएगा। जबकि फाफामऊ पुल के पास जो दो पुल बने थे, उसे ध्वस्त किए जाने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। माना जा रहा है कि इन दोनों मई तक आवागमन के लिए चालू रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...