समस्तीपुर, जून 14 -- उजियारपुर, निसं। प्रखंड में 7 पंचायतों में 8 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए 14 जून से 20 जून तक नामांकन, 24 व 25 को नाम वापसी का मौका मिलेगा। जबकि 9 जुलाई को मतदान व 11 जुलाई को मतगणना किये जायेंगे। जानकारी देते हुए बीडीओ डॉ अमित कुमार ने बताया की पतैली पश्चमी पंचायत के वार्ड 8 का वार्ड सदस्य, अंगार पंचायत के वार्ड 7 का पंच पद, देसुआ में वार्ड 3 में पंच पद, कमला पंचायत में पंचायत समिति सं. 9 के अलावा डढ़िया मुरियारो में वार्ड 4 का पंच पद, पतैली पूर्वी के वार्ड 7 का वार्ड सदस्य पद के साथ ही रामचन्द्रपुर अंधेल पंचायत के वार्ड 4 का वार्ड सदस्य व वार्ड 7 का पंच पद रिक्त है। इन रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए 13 जून को ही अधिसूचना जारी कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.