बोकारो, नवम्बर 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में रविवार को एक मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। यहां आयोजित मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में झारखंड सहित बिहार और बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आये 7 नेत्र रोगियों का मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दयानंद मोदी व डॉ अंजू ने फेको व अन्य विधि से सफलता पूर्वक ऑपरेशन करके लेंस का प्रत्यारोपण किया। इसके पूर्व यहां विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती व स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण की प्रस्तुति कर मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया। मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए सभी नेत्र रोगियों को मुफ्त ऑपरेशन के अलावे संस्था की ओर से दवा, भोजन और काला चश्मा भी मुफ्त में उपलब्ध कराया गया। ऑपरेशन किये गए सभी नेत्र रोगियों को अ...