सहरसा, फरवरी 4 -- सहरसा। बिहार सरकार ने सात निश्चय-3 (सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन) के तहत राज्य के सभी जिला अस्पतालों को अगले पांच वर्षों में आधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में बदलने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत किडनी, हृदय, कैंसर और न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज अब जिला स्तर पर ही उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 21 हजार 270 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा करते हुए साफ कहा कि अब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों या महंगे निजी अस्पतालों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। बजट भाषण में नए मेडिकल कॉलेज-अस्पतालों की स्थापना और पीपीपी मॉडल पर विशेष कैंसर व कार्डियो अस्पताल खोलने की भी बात कही गई है। सरकार का दावा है कि इन प्रयासों से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.