सीवान, दिसम्बर 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में सात निश्चय-3 योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिले के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, वार्ड पार्षद ने भाग लिया और शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने शहर से जाम की समस्या हटाने, ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने, बिजली के तारों को कवरयुक्त व संभव हो तो अंडरग्राउंड करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। वक्ताओं ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान से शहर की यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा । जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि कई योजनाओं पर काम ...