मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रदेश सरकार के सात निश्चय सिंचाई योजना के तहत साहेबगंज के दो उप वितरणियों का चयन मनरेगा (अब वीबी जी राम जी) से जीर्णोद्धार के लिए किया गया है। इसकी सूची जल संसाधन विभाग ने जिला ग्रामीण विकास विभाग को उपलब्ध करा दी है। अब इन दोनों वितरणियों की उड़ाही के साथ ही उनके किनारों को और मजबूत किया जाएगा। इस योजना के पूरे होने से इस प्रखंड में एक हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसकी जानकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) से जुड़े जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ, मनरेगा) अमित कुमार उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि पहले से प्रस्तावित योजना के अनुसार जल संसाधन विभाग ने जिले के उन सभी नहरों, आहरों और पइनों का सर्वे कराया था, जिनकी बहाव क्षमता 20 क्यूसेक से कम थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.