पटना, दिसम्बर 18 -- लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि सात निश्चय योजना-3 राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। इस योजना से आम लोगों के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि हर घर नल का जल, गली-नली पक्कीकरण और हर घर बिजली जैसी योजनाओं ने गांव से लेकर शहर तक विकास को नई रफ्तार दी है। आज राज्य के करोड़ों परिवारों को शुद्ध पेयजल, पक्की सड़कें और निर्बाध बिजली उपलब्ध हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल आलोचना की राजनीति करता रहा, जबकि एनडीए सरकार ने काम करके दिखाया है। एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही है। इससे बिहार आगामी समय में देश के टॉप के पांच राज्यों में शामिल हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.