बरेली, नवम्बर 6 -- सात नवंबर को होगा 'वंदे मातरम' का समूह गायन -(A) बरेली। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूर्ण होने पर भाजपा इसे देश के 150 महानगरों में सात नवंबर को गाएगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि बरेली में कार्यक्रम का संयोजक उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी को बनाया गया है। कार्यक्रम में मशहूर गायिका अंजलि द्विवेदी द्वारा इस राष्ट्र गीत को गाया जायेगा। मालूम हो कि 1875 में बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ने इस गीत को रचा था। 'वंदे मातरम' का प्रसिद्ध वाचन वर्ष 1896 में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा कोलकाता में किया गया था। स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए इसके 150वें वर्ष में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने वर्ष 1950 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.