रांची, नवम्बर 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में महिलाओं को त्वरित सहायता एवं संरक्षण देने के उद्देश्य से सात नए वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) खोलने की दिशा में काम शुरू हो गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने यह पहल की है। जिन जिलों में अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए जाएंगे, उनमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग शामिल हैं। रांची और जमशेदपुर में दो-दो अतिरिक्त केंद्र खोले जाएंगे, जबकि बोकारो, धनबाद और हजारीबाग में एक-एक नए केंद्र की स्थापना की जाएगी। बता दें कि राज्य मंत्रिपरिषद से उक्त नए केंद्र को खोलने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। यह स्वीकृति केंद्रीय दिशा-निर्देशों तथा विभागीय प्रस्तावों के आधार पर दी गई है। नए केंद्रों की स्थापना से राज्य में पीड़ित महिलाओं के लिए उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.