चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक लाईन ब्लॉक की तैयारी है। इसको लेकर आद्रा और चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगी। वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68046/68045 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैसेंजर 2 और 7 दिसंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68054/68053 आद्रा बराभूम आद्रा मेमू पैंसेजर 7 दिसंबर को रद्द रहेगी वहीं ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू पैसेंजर 7 दिसंबर को रद्द रहेगी। शॉर्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होकर चलेंगी ये ट्रेनें : ट्रेन नंबर 18019/18020 झारग्राम धनबाद झारग्राम मेमू पैंसेजर 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही जाएगी और...