घाटशिला, दिसम्बर 5 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पाथरा पंचायत के पाथरा चौक में स्वर्गीय द्विजेन कुमार षाड़ंगी (कुनु बाबू) की मूर्ति अनावरण समारोह सात दिसंबर को होगा। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया गया कि ओडिशा के खिचिंग से पत्थर लाकर बहरागोड़ा के मिस्त्री द्वारा मूर्ति बनायी जा रही है। ओडिशा के मयूरभंज जिले में खिचिंग नामक एक स्थान है, जो मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध है और यहां से लाए गए पत्थरों मुख्यतः काले क्लोराइट पत्थर या 'मुगुनी पत्थर' से मूर्तियां और मंदिर बनाए जाते हैं। यह पत्थर अपनी चिकनाई, स्थायित्व और जटिल नक्काशी को बनाए रखने की क्षमता के लिए जाना जाता है। कुनु बाबू का जन्म 10 नवंबर 1951 को हुआ था और उनका निधन 19 दिसंबर 2022 को हुआ था। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी के छोटे भाई क्षेत्र के जरू...