आगरा, नवम्बर 19 -- गढ़ी भदौरिया मंदिर से बरसाना धाम मंदिर मथुरा तक पैदल ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। अधिवक्ता अंकित गोयल, उमेश मित्तल व विष्णु मित्तल ने बताया कि यात्रा सात दिसंबर रविवार को सुबह आठ बजे से आरंभ होगी। यात्रा दूसरे दिन बरसाना पहुंचेगी। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा में भाग ले सकते हैं। यात्रा के दौरान रहने-खाने की व्यवस्थाएं निशुल्क होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...