सोनभद्र, मार्च 29 -- चोपन। नगर के प्रसिद्ध काली मंदिर परिसर में 30 मार्च से पांच अप्रैल तक सप्त दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादाओं पर प्रवचन देंगे। आयोजन समिति के अनुसार कथा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पंडाल, आकर्षक लाइटिंग और बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। कथा प्रतिदिन शाम पांच बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें श्रीराम कथा के साथ-साथ भजन संध्या, विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस पावन अनुष्ठान का लाभ उठाएं और भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र से प्रेरणा लें। आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.